फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: न्यू गुरुग्राम में सड़कों का काम धीमा, मानसून से पहले निर्माण की मांग, देखें रिपोर्ट

अनुज कुमार Updated Thu, 28 May 2026 11:18 PM IST

न्यू गुरुग्राम सेक्टर 99 ए के दो सड़कों का काम धीमा चलने से निवासियों में प्रशासन के खिलाफ रोष देखने को मिल रहा है। दो-तीन महीने पहले, नगर निगम ने दो सड़कों के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद भी काम अभी तक काम पूरा नहीं हुआ है। इससे निवासियों में पिछले की साल की मानसून की समस्या से परेशानियों कर साझा करते हुए बताया कि अगर यह दोनों सड़के मानसून से पहले नहीं बने, तो जलभराव, कीचड़ जैसे अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। बता दें कि पहला गढ़ी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) को गढ़ी गोपालपुर से जोड़ने वाली सड़क । वहीं दूसरी सड़क गढ़ी-बसई रोड जो पिछले दो सालों से खराब हालत में है। इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर आना जाना करना पड़ता है। दोनों जगह कि निवासियों ने बताया कि सड़क का निर्माण शुरू हुए दो महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, फिर भी न तो ब्लॉक लगाने का काम शुरू हुआ है और न ही सड़क की सतह को समतल किया गया है। सड़क को बनाने के लिए खुद का छोड़ दिया है। अगर काम इसी गति से चलता रहा, तो बहुत कम संभावना है कि सड़क का निर्माण का कार्य मानसून तक पूरा हो पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन से मांग है कि इन सड़कों को मानसून से पहले बनाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें