फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में गलियों और सड़कों पर बहते गंदे पानी से मिलेगी राहत, बिछाई जाएगी नई सीवेज लाइन

नगर निगम मानेसर ने अलियर गांव में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए बड़ी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पूरे गांव में नई सीवेज लाइन बिछाई जाएगी, जिससे गलियों और सड़कों पर बहते गंदे पानी से लोगों को राहत मिलेगी। इस परियोजना पर करीब 1.47 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार गांव में पहले 250 एमएम की सीवेज लाइन डाली गई थी, लेकिन उस समय आबादी कम थी। वर्ष 2008 में मारुति कंपनी द्वारा यह लाइन डाली गई थी। अब औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार और आबादी बढ़ने के कारण यह लाइन पर्याप्त नहीं रह गई है। इसी वजह से अब इसे बदलकर 600 एमएम की नई सीवेज लाइन बिछाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें