फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: गुरु पिरामिड हाइट्स सोसाइटी में बने धार्मिक स्थल को तोड़ने का विरोध

राहुल तिवारी Updated Tue, 18 Nov 2025 05:29 PM IST

गुरुग्राम सेक्टर-85 की पिरामिड हाइट्स सोसाइटी में बने अवैध मंदिर को डीटीपीई ने तोड़ने का मामला तूल पकड़ लिया है। दूसरे दिन कई लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर भारी पुलिसबल को मौके तक तैनात किया गया। लोगों का कहना है कि बिल्डर की मनमानी पर रोक लगाने की बजाय अधिकारी भी उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोसाइटी निवासियों ने सोसाइटी में एक मंदिर का निर्माण किया था, जिसे तोड़ने के लिए बिल्डर पहले आगे आया था। लोगों का कहना है कि बिल्डर ने उन्हें फ्लैट बेचते वक्त मंदिर का स्थान भी बताया था लेकिन बिल्डर मंदिर का निर्माण करने में असफल रहा। सोमवार को तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान लोगों और पुलिस के बीच तनातनी का माहौल भी हो गया। इस दौरान पुलिस के बीच में आने के कारण माहौल नहीं बिगड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें