फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बारिश के बाद कई सोसाइटियों में घंटों गुल रही बिजली

विकास कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 10:17 PM IST

गुरुग्राम के कई इलाकों में सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर हजारों निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। शुक्रवार की रात करीब 1 बजे बारिश शुरू होने के बाद कई सोसाइटियों में घंटों बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसमें सेक्टर 103 के सत्या हर्मिटेज, ग्रैंड आईवा और आसपास की अन्य सोसायटियों के हजारों निवासी रातभर बिजली संकट से जूझते रहे। वहीं सेक्टर 107 के सोलेरा सोसाइटी, सेक्टर 109 के एटीएस कोकून और कैलेडियम, सेक्टर 102 के जॉयविले सोसाइटी जैसे सोसाइटियों में भी कई घंटों तक लाइटें नहीं आई। इसकी वजह से कई सोसाइटियों को डीजी पर निर्भर रहना पड़ा। वहीं अफोर्डेबल सोसाइटी के लोग इंर्वेटर पर निर्भर रहना पड़ा। इंर्वेटर बंद होने की वजह से सोसाइटी के लोग घरों से बाहर घूमते नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें