फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बंबीहा गैंग के दो शूटर गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली

गुरुग्राम के अपराध शाखा सेक्टर-39 व सेक्टर-40 की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में शनिवार रात करीब 11 बजे हुई मुठभेड़ में बंबीहा गैंग के दो शूटरों को पकड़ा है। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान पैरों में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। मुठभेड़ में कुल 11 राउंड फायर हुए, इनमें सात राउंड बदमाशों और चार राउंड पुलिस की ओर से फायर किए गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें