गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे को अधिक आकर्षक और सुंदर बनाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे के पिलरों पर पेंटिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत पिलरों पर आकर्षक कलाकृतियां, रंग-बिरंगी पेंटिंग और थीम आधारित चित्र बनाए जा रहे हैं, जिससे एक्सप्रेसवे का स्वरूप और अधिक मनमोहक दिखाई देगा। एनएचएआई द्वारा कराया जा रहा यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके बाद द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले यात्रियों को आधुनिक और आकर्षक दृश्य देखने को मिलेंगे, जिससे शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा।