गुरुग्राम साइबर सिटी के बसई में सीवर ओवर फ्लो की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मेन रोड के साथ बसई-गढ़ी रोड पर सड़क पर लंबे समय से सीवर का पानी भरा है। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कम आबादी के कारण सीवर की समस्या इतना गंभीर नहीं थी। उनका कहना हैं कि तीन-चार साल यह समस्या गंभीर हो चुकी है। सीवर लाइन नहीं होने से पानी सड़क पर ही बहता रहता है। चुनाव के दौरान कई नेता आए और नाले के निर्माण का आश्वासन दिया लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ माह पहले नगर निगम ने सीवर के लिए नाले का निर्माण शुरू कराया लेकिन ठेकेदार बीच में छोड़कर चला गया। इसी गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे की भी कनेक्टिविटी है। बसई फ्लाईओवर से लेकर गांव के बस स्टैंड के अलावा चार जगह पर सीवर का पानी जमा रहता है।