फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: गुरुग्राम के सिद्धार्थ एनसीआर वन में बंदरों का आतंक, लोग परेशान

गुरुग्राम सेक्टर-95 स्थित सिद्धार्थ एनसीआर वन सोसाइटी में बंदरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि यहां करीब 40 से 50 बंदर घूमते रहते हैं, जिससे लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार बंदर अक्सर घरों में घुस जाते हैं और रसोई से खाने-पीने का सामान उठाकर ले जाते हैं। कई बार वे घरों में तोड़फोड़ भी कर देते हैं, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। बंदरों के डर से कई परिवार खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने को मजबूर हैं। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि सबसे ज्यादा चिंता छोटे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर है। बंदर कई बार लोगों पर झपटने की कोशिश करते हैं, जिससे हादसे का डर बना रहता है। लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम मानेसर में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके कारण बंदरों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। निवासियों ने नगर निगम से जल्द कदम उठाने और बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें