15 दिन पहले बसई रोड धंसने के बाद मार्ग की मरम्मत का दावा किया गया था, मगर अब तक काम अधूरा है। अलग-अलग तीन स्थानों पर सीवर लाइन के पानी को निकालने के लिए पंप तो नजर आ रहे हैं, मगर समाधान कब तक होगा कोई बताने वाला नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अभी यह आलम है तो बारिश में क्या हाल होगा।