फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटौदी MLA बिमला चौधरी बोलीं, रामायण आज भी धर्म-करुणा और आदर्श जीवन की प्रेरणा

राहुल तिवारी Updated Tue, 07 Oct 2025 06:14 PM IST

महर्षि वाल्मीकि भारत के आदि कवि और महान ऋषि थे, जिन्होंने न केवल संस्कृत भाषा को समृद्ध किया बल्कि शिक्षा, सत्य और परिश्रम का अमर संदेश भी दिया। हजारों वर्ष पूर्व रचित उनकी रामायण आज भी मानवता को धर्म, करुणा और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती है। उन्होंने समाज को यह सिखाया कि सत्य के मार्ग पर चलना ही सबसे बड़ी साधना है। यह बात पटौदी से विधायक बिमला चौधरी ने कही। वे मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद सभागार में हरियाणा सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के दृष्टिगत जिला प्रशासन, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रही थी। समारोह में सोहना के विधायक तेजपाल तंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के गुरुग्राम महानगर के जिला अध्यक्ष अजीत यादव, निगम पार्षद धर्मवीर भांग रोला की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें