दिल्ली में डीटीसी बसों के चालकों की हड़ताल का असर सोमवार को गुरुग्राम में भी दिखाई दिया। दिल्ली के उत्तम नगर, आनंद विहार, करोल बाग, बदरपुर बॉर्डर से गुरुग्राम तक डीटीसी बसों का संचालन होता है। डीटीसी बसें सुबह से देर शाम तक इन रूटों पर संचालित होती हैं। सोमवार को डीटीसी बसों के चालकों की हड़ताल होने के कारण दोपहर एक बजे तक सिर्फ सात बसें ही गुरुग्राम बस अड्डा पहुंची थी। विभिन्न रूटों पर जाने वाले यात्री डीटीसी बसों का इंतजार करते रहे।