फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना अब दिखेगी धरातल पर, पांच को भूमि पूजन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना धरातल पर पांच सितंबर से उतर जाएगी। सीएम और केंद्रीय मंत्री पांच सितंबर को भूमि पूजन करेंगे। जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर मेट्रो कॉरिडोर में 27 मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक निर्माण कार्य का टेंडर दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड-रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को दिया गया है। पहले चरण में मेट्रो के सिविल वर्क के लिए 1503.63 करोड़ रुपये जीएसटी समेत खर्च होंगे। पहले चरण में 14 मेट्रो स्टेशन होंगे। इसमें मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) का निर्माण कार्य शामिल है। 5 सितंबर को केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर-44 के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में किया जाएगा। भूमि पूजन के उपरांत गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें