सूर्य नमस्कार अभियान-2026 के तहत सोमवार की सुबह गुरुग्राम पुलिस लाइन में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार पुलिस अधिकारियों, थाना-चौकी के प्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों व उनके परिवार के लोगों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।