फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: एनएचएआई ने गुरुग्राम-सोहना रोड को किया अवैध होर्डिंग्स मुक्त, यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग 248ए, गुरुग्राम-सोहना रोड पर अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए अभियान चलाया। यह खंड भोंडसी से सोहना तक फैला हुआ है, जिसमें घमरोज टोल प्लाजा के पास का क्षेत्र और सर्विस रोड भी शामिल हैं। एनएचएआई की यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा सुधारने, यात्रियों के लिए साफ दृश्यता सुनिश्चित करने और रास्ते से अवैध बाधाएं हटाने के मकसद से की गई है। अभियान के दौरान अवैध होर्डिंग्स को हटाकर सड़क को साफ किया गया, ताकि वाहन चालकों के लिए यातायात आसान और सुरक्षित हो सके। एनएचएआई ने बताया कि इसी तरह के अभियान अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चलाए जाएंगे। इससे सड़क पर नियमों का पालन बढ़ेगा, दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी और सभी वाहनचालक सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें