फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट योजना बना गुरुग्राम की पहली पसंद, अप्रैल में 4460 लोगों ने किया निवेश

गुरुग्राम जिले में सुरक्षित निवेश और बेहतर रिटर्न देने वाली डाकघर की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) योजना लोगों को खूब पसंद आ रही है। अप्रैल माह में ही 4460 से अधिक लोगों ने इस योजना में निवेश किया है। खास बात यह है कि युवा वर्ग से लेकर बुजुर्ग तक इस योजना में रुचि दिखा रहे हैं। सरकारी गारंटी और तय ब्याज दर के कारण लोग इसे सुरक्षित बचत का अच्छा माध्यम मान रहे हैं। इस योजना में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। 10 वर्ष से अधिक उम्र का बच्चा भी अपने नाम से खाता खुलवा सकता है, जबकि छोटे बच्चों के लिए अभिभावक खाता खोल सकते हैं। इसमें निवेश की अधिकतम सीमा तय नहीं है। वर्तमान में इस योजना पर 7.7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है। ब्याज सालाना चक्रवृद्धि के आधार पर जुड़ता है और पूरी राशि मैच्योरिटी पर मिलती है। योजना में न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। पांच वर्ष बाद निवेश राशि पर अच्छा रिटर्न मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें