फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में निगम कर्मियों की हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ी, 14000 से अधिक कर्मचारी प्रभावित

हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में गुरुग्राम के निगम कर्मियों की हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। यह हड़ताल शुक्रवार 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारी नेताओं ने सरकार पर 13 मई को हुए समझौते को लागू न करने का आरोप लगाया है। हड़ताली कर्मचारी 22, 23 और 24 अगस्त को भी काम पर नहीं आएंगे। कल वे गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के राजीव नगर स्थित कार्यालय पर ज्ञापन देंगे। आज निगम कर्मियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने डाकखाना चौक, सदर बाजार और सोहना चौक सहित कई इलाकों में घूमकर व्यापारियों व आम जनता से समर्थन मांगा। कर्मचारियों ने इस दौरान पर्चे भी बांटे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें