फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में बरसा के बाद जर्जर सड़कें: लोगों की बढ़ी परेशानी, जांच में दो हजार से ज्यादा गड्ढे, देखें रिपोर्ट

मानसून की बारिश में शहर की सड़कें बह गईं। घटिया गुणवत्ता और ड्रेनेज नेटवर्क न होने की दोहरी मार के कारण सड़कों पर दो हजार से ज्यादा गड्ढे लोगों को जख्म दे रहे हैं। इन गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों को जिंदगी भर का जख्म मिल रहा है, वहीं जिम्मेदारों ने इनकी मरम्मत में लापरवाही भी बरती है। नगर निगम के सर्वे में यह खुलासा हुआ। नगर निगम ने शहर की सड़कों का सर्वे कराया तो 8 जोन में 2 हजार से ज्यादा गड्ढे पाए गए। नगर निगम की ओर अब तक 387 गड्ढों को भरा जा चुका है, जबकि 1618 गड्ढाें को भरने के लिए 20 सितंबर से 30 सितंबर तक समय तय किया गया है। सर्वे के अनुसार सबसे अधिक सड़क पर 600 गड्ढे डिविजन दो बी में है। जबकि सबसे कम 80 गड्ढे डिविजन तीन बी में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें