फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से नकदी व गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने शादी समारोह से नकदी व गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य 16 जुलाई को मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से नौ लाख रुपये नकदी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ चोरी करने, डकैती करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी से अब तक पूछताछ में पता चला कि वह अपने अन्य साथियों के साथ शादियों के सीजन में विभिन्न राज्यों में जाता है। मौका देखकर किसी भी शादी समारोह में घुस जाते हैं और वहां पर शादी समारोह के दौरान रुपयों का लेन-देन देखने वाले व्यक्ति की पहचान करके उसके आसपास रहते हैं। जब उक्त व्यक्ति आभूषण का बैग कहीं पर भी रखता है तो यह उसको चोरी करके वहां से भाग जाते हैं। नकदी व गहने चोरी मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें