फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई को लेकर नगर निगम की अनोखी पहल, हर सप्ताह संयुक्त निगमायुक्त को काटने होंगे 15 चालान

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 02 Jul 2026 07:19 PM IST

गुरुग्राम शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए नगर निगम आयुक्त ने अनोखी पहल की है। जिसके चलते आठों संयुक्त आयुक्त नगर निगम को आदेश दिया है कि हर सप्ताह वह खुद 15 चालान काटें। इसके चलते पहले ही दिन नगर निगम ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाने वालों पर एमसीजी की सख्ती, एक दिन में 151 चालान कर 75,500 रुपये की वसूली की है। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रतिदिन व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा एवं मलबा फेंककर सफाई व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक सप्ताह अपने-अपने क्षेत्रों में स्वयं निरीक्षण कर कम से कम 15 चालान करें। इससे प्रवर्तन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा तथा नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें