गुरुग्राम के सेक्टर-88ए स्थित गोदरेज ओएसिस सोसाइटी के लोगों को कई जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे उन्हें रोजाना काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि उन्होंने सोसाइटी का प्रबंधन संभाल रही एजेंसी से कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि सोसाइटी में पीने के पानी की व्यवस्था ठीक नहीं है। सफाई भी नियमित रूप से नहीं हो रही, जिससे जगह-जगह गंदगी दिखाई देती है। इसके अलावा एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का गंदा पानी खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे बदबू फैल रही है और स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी बढ़ गई है। निवासियों का कहना है कि एजेंसी हाउसकीपिंग और बागवानी (हॉर्टिकल्चर) का काम करने वाले कर्मचारियों को भी समय पर भुगतान नहीं कर रही है।