गुरुग्राम स्थित राजेंद्र पार्क के एक निजी विद्यालाय के विद्यार्थियों ने भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने पर तिरंगा लहराकर जश्न मनाया। इस दौरान विद्यालय में मौजूद विद्यार्थियों और अध्यापक गणों ने भारत माता की जय ओर वंदेमातरम के नारे लगाए। बृहस्पतिवार को देर रात भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को हराकर 72 रनों से विजय प्राप्त की। जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान कार्यक्रम मे अंशिका, हर्षिका, नंदनी, मनीष, मनन, आदर्श, हिमांशु, राजेश कुमार, और राहुल राज आदि शामिल रहे।