बादशाहपुर। सेक्टर-83 स्थित वाटिका टाउनशिप और आसपास की सोसाइटियों के हजारों निवासी पिछले 13 वर्षों से अधूरी सड़क का खामियाजा भुगत रहे हैं। 24 मीटर चौड़ी प्रस्तावित सेक्टर रोड के केवल 50 मीटर और 15 मीटर लंबे दो हिस्से आज तक तैयार नहीं हो पाए हैं। इसके चलते वाटिका जी-21 सोसाइटी, एमार पाम गार्डन्स सोसाइटी, वाटिका लाइफस्टाइल सोसाइटी, के-ब्लॉक और सिटी होम्स समेत करीब 10 हजार परिवारों को द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए प्रतिदिन लगभग 7 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है।