बादशाहपुर। अरावली क्षेत्र में अवैध डंपिंग, खुदाई और अतिक्रमण का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इको-सेंसिटिव माने जाने वाले अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क और आसपास के इलाकों में खुलेआम निर्माण सामग्री और मलबा डाला जा रहा है, लेकिन प्रशासन इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम नजर आ रहा है। जांच के दौरान पाया गया कि इलाके में जगह-जगह मिट्टी के ढेर और मलबा पड़ा हुआ है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि यहां लंबे समय से अवैध डंपिंग हो रही है। कई स्थानों पर कच्चे रास्तों के जरिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन आसानी से अंदर पहुंचकर कचरा गिरा रहे हैं। ग्रीनरी की बजाये यहां पर अवैध रूप से डाले जा रहे मलबे के कारण प्रयावरण प्रभावित हो रहा है।