गुरुग्राम के सेक्टर-18 में गुरुवार देर रात एक ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने आसपास की दो अन्य गोदामों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि रिक्शा और गोदाम में रखे स्पेयर पार्ट्स को जलकर राख हो गए। अनुमानित नुकसान 70 लाख रुपये से अधिक का बताया जा रहा है।