फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: एस्सेल टावर में गूंजा हरिबोल, नृत्य भक्ति संगीत और भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित

गुुरुग्राम। श्री जगन्नाथ यात्रा के साथ शहर की सोसाइटियां आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना के रंग में सराबोर हैं। शहर की विभिन्न सोसाइटियों में लोग श्रद्धा और उत्साह से जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजित कर रहे हैं। इस क्रम में एमजी रोड स्थित एस्सेल टावर में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस रथ यात्रा में एस्सेल टावर के बहुत सारे लोगों ने हिस्सा लिया। इस्कॉन की ओर से आयोजित इस रथयात्रा में हरे कृष्ण का कीर्तन और नृत्य करते लोगों ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को पूरी सोसाइटी में पूरे उत्साह से घुमाया। भगवान के रथ को खींचने में महिलाओं और बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया। सोसाइटी में रहने वाले 1200 परिवारों में से अधिसंख्य ने इस आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के आयोजकों में डॉ सुनील सैनी,मीना सैनी, एस्सेल टावर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजीव सिन्हा और महासचिव बृज गुप्ता रहे। राजीव सिन्हा ने बताया कि सोसाइटी में रथ यात्रा का यह चौथा साल है। रथयात्रा के साथ सोसाइटी में लोगोें ने देश की सांस्कृतिक एकता और अध्यात्मिक चेतना का परिचय दिया। इस्कॉन बादशाहपुर के अमानी अवतार दास ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक सोहना, फर्रुखनगर समेत शहर की विभन्न सोसाइटियों में रथ यात्राएं आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें