फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: न्यू गुरुग्राम के कई सेक्टरों में पानी सप्लाई होगी बेहतर, देखें ये रिपोर्ट

द्वारका एक्सप्रेसवे पर ट्रेंचलेस तकनीक से सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन के लिए मास्टर पाइप लाइन डाली जाएगी। एनएचएआई से सहमति मिलने के बाद गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण कार्य को सिरे चढ़ाने में जुट गया है। जीएमडीए न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में पेयजल सप्लाई बेहतर करने के लिए सेक्टर-72 में बूस्टिंग स्टेशन को एक माह में शुरू करने की योजना रखता है। बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर-57 से 80 तक पानी की सप्लाई होगी। विकसित हो रहे नए सेक्टर-57 से 80 में कई बिल्डरों के प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। इस एरिया में काफी सोसाइटियां बसी हैं। चंदू बुढेड़ा में 100 एमएलडी क्षमता का एक पेयजल सयंत्र बनाकर तैयार हो गया है। सेक्टर 72 के बूस्टिंग से पानी ग्वाल पहाड़ी एरिया के लिए लिए भेजा जाना है। ऐसे में जीएमडीए के लिए यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें