फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: हुडा मार्केट में स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खुली, 5 साल से सफाई-ड्रेनेज-लाइटिंग का अभाव

गुरुग्राम सेक्टर-38 स्थित हुडा मार्केट में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। स्मार्ट सिटी के सपनों के बीच यह मार्केट पिछले पांच सालों से अव्यवस्थाओं की मार झेल रही है, लेकिन नगर निगम आंखें मूंदे बैठा है। यह बाजार सफाई, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। संवाद कार्यक्रम में लोगों ने बताया कि मार्केट में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्राहकों को मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। नतीजा जाम और आए दिन झगड़े होते है। फुटपाथ न होने से पैदल चलने वाले सड़क पर उतरने को मजबूर हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। पूरे मार्केट में एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें