फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: रोमांचक सेमीफाइनल में आरपीएस सेक्टर-89 की जीत, कल होगा दूसरे फाइनलिस्ट का फैसला

अनुज कुमार Updated Mon, 27 Jul 2026 06:57 PM IST

केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर अंडर-14 बालक फुटबॉल टूर्नामेंट अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच गया है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरपीएस सेक्टर-89 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले सेमीफाइनल मैच में आरपीएस सेक्टर-89 का सामना सेक्टर-62 स्थित हेरिटेज एक्सपीरिएंशियल स्कूल से हुआ। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। हालांकि सेक्टर-89 स्थित आरपीएस ने अच्छे टीम तालमेल के दम पर मैच में अपनी जगह बनाए रखी और जीत दर्ज कर मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। अब सभी की नजरें कल आयोजित होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच पर टिकी हैं जहां दो अन्य मजबूत टीमें मैदान में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम टूर्नामेंट के फाइनल में सेक्टर-89 स्थित आरपीएस से खिताब के लिए भिड़ेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें