मानसून सिर पर है। नगर निगम की ओर से जलभराव वाले स्थानों पर पाइप बदलने का काम चल रहा है। ऐसे में तिकोना पार्क के पास एक गली 15 दिन से खुदी है। काम कब पूरा होगा। किसी को नहीं पता है। इसके आस-पास रहने वाले अपने घरों में कैद है। उनको इस बात का डर सता रहा है कि अगर हल्की सी बारिश हो गई तो परेशानी बढ़ जाएगी।