फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सेक्टर-21 में एचएसवीपी ने हटाया अवैध कब्जा, कराई बाउंड्री वॉल, स्थानीय लोगों ने किया विरोध

अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 09:07 PM IST

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने शुक्रवार को सेक्टर-21 में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों हटाया। लोगों के विरोध के बीच पांच प्लॉटों की भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान जमीन की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल भी कराई गई। एचएसवीपी के शहरी संपदा अधिकारी-1 राकेश सैनी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। सर्वे शाखा के उपमंडल अभियंता गौरव यादव ने बताया कि सेक्टर-22 थाना पुलिस के सहयोग से एनफोर्समेंट टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-21 स्थित सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने वाहनों की पार्किंग कर अवैध कब्जा कर रखा था और अवैध रास्ता भी बना लिया था। टीम ने कब्जे हटाकर जमीन को खाली कराया तथा प्लॉटों के पीछे के हिस्से में प्री-कास्ट (रेडीमेड) बाउंड्री वॉल स्थापित कराई। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में सरकारी जमीन पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें