राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी के गेट के सामने कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे एक ओर बदबू फैल रही है तो दूसरी ओर बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभय सिंह ने बताया कि स्कूल के दो गेट हैं। जिनमें से एक गेट से छात्राएं आती-जाती हैं l वहीं, दूसरा गेट गुरुग्राम रोड की ओर है जो फिलहाल बंद पड़ा हुआ है। इस गेट का उपयोग स्कूल के कार्यक्रमों व अन्य गतिविधियों के दौरान किया जाता है लेकिन गेट अधिकतर समय बंद होने के कारण लोग कूड़ा फेंक देते है।