पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को कांग्रेस कार्यालय में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करके याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर व जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव ने की। नेताओं ने कहा कि भारत में हरित क्रांति के दशक में इंदिरा गांधी के क्रांतिकारी कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थी। गरीब व कमजोर वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। इंदिरा गांधी ने 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके देश की पूंजी पर आम आदमी का हक सुनिश्चित किया। इससे समाज के गरीब और मध्यम वर्ग को कृषि और रोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हुआ।