गौ रक्षक शहीद वीर विक्रांत यादव शहीदी दिवस के अवसर पर पटौदी के रामलीला ग्राउंड से गौ भक्तों ने एक शोभा यात्रा पटौदी के प्रमुख बाजारों से निकाली। जिसमें महामंडलेश्वर रामेश्वर दास, महंत राजगीरी, महामंडलेश्वर धर्मेंद्र दास, साध्वी पुष्पा शास्त्री सीकर, प्रांत से सेवक प्रमुख विश्व हिंदू परिषद अजीत सिंह, विश्व हिंदू परिषद मानेसर के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव, गौ रक्षक दल के जिला अध्यक्ष नीलम रामपुर,संजीव जनौला, दीपक यादव शाहिद काफी संख्या में लोगों ने शहीद वीर विक्रांत यादव अमर रहे किनारे लगाए। पटौदी में शोभायात्रा निकालने के प्रांत खवासपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर शोभा यात्रा का समापन हो जाएगा।