जय बाबा श्री अमरनाथ सेवा समिति की ओर से बाल टाल में 20 वें भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। गुरुग्राम के मदनपुरी में स्थित अमरनाथ मंदिर की ओर से हर साल यह आयोजन किया जाता है। श्रद्वाुलओं की ओर से शुक्रवार की शाम को शोभा यात्रा निकाली गई जो शहर के कई हिस्सों से होते हुए निकली है। इस दौरान सिटी थाने से पुलिस बल भी तैनात रहा। जो आने-जाने वाले वाहनों को किनारे से निकालने में मदद करते हुए दिखे।