फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में गैस की किल्लत, पटौदी कस्बे में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की नहीं कम हो रही भीड़

गुरुग्राम जिले के पटौदी कस्बे में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की गैस एजेंसियों पर भीड़ कम होने का नाम नही ले रही है तथा गैस उपभोक्ता रिफिल बाउचर (पर्ची) लेने के लिए एजेंसी खुलने से पहलें ही लाइनों में खडे होकर अपना नम्बर पहलें आने का इंतजार करते है। पटौदी क्षेत्र में पिछलें लगभग एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से गैस उपभोक्ता घरेलू गैस लेने को लेकर उनमें काफी होड लगी हुई है,वहीं गैस उपभोक्ताओं का एजेंजियों पर सुबह से लेकर सांय तक भारी जमावडा लगा रहता है। इधर पटौदी क्षेत्र के गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि टॉल फ्री नम्बर न मिलने के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है तथा अगर ऑनलाइन बुकिंग हो भी जाए तो उसके बाद गैस एजेंसी पर कई-कई घंटें खंडे होकर रिफिल बाउचर(पर्ची) के लिए लाइनों में खडा होना पड रहा है। इधर पटौदी इंडेन गैस एजेंसी संचालक जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि हमारे पास गैस का स्टॉक पूरी तरह से उपलब्ध है और गैस की कोई कमी नही है। क्या कहते है उपमंडल (ना.)अधिकारी : इधर पटौदी के एसडीएम दिनेश लुहाच का कथन है कि बीतें सोमवार को जिला उपायुक्त अजय कुमार ने गुरुग्राम मिटिंग ली थी जिसमें इंडियन ऑयल, बीपीसीएल,एचपी से प्रतिनिधि व डीएफएससी अधिकारी आए थे जिनमें गैस कंपनियों को हिदायत दी गई है कि जो भी टॉल फ्री नम्बर है वो नही मिल रहे है उन्हें चालू कराए क्योंकि टॉल फ्री नम्बर न मिलने के कारण उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर लाइने लगा रहे है। इस मौके पर उन्होंने गैस एजेंसियों का औचक निरिक्षण किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें