गुरुग्राम के सदर्न पेरिफेरल रोड से सेक्टर 69 -70 की ओर जाने वाले रास्ते पर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने को लेकर इलाके के लोग आक्रोशित हैं। मुख्य सड़क पर एक बड़े खाली प्लॉट पर गंदगी डाली जा रही है। बारिश के बाद यहां पानी जमा हो गया है। गंदगी सड़ रही है और जब भी बारिश होती है, सारी गंदगी पानी के साथ सड़क पर आ जाती है। गंदगी के बीच में काफी पशु इस जगह भोजन की तलाश में आ रहे हैं। पशुओं के मुख्य सड़क पर खड़े होने के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।