गुरुग्राम के सेक्टर-52 स्थित डिस्कवरी वाइन हाउस के साथ बने शराब के ठेके के ऊपर बने आहते में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों में आग लग गई। आहते में फाइबर और लकड़ी का काम किया जा रहा था। आहते में आग लगने से आसपास क्षेत्र में काला धुआं छा गया और आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की करीब नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।