न्यू गुरुग्राम। शहर की कई सोसाइटियों में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें सत्या द हर्मिटेज, रहेजा वेदांता, रहेजा अर्थवा, हेरिटेज मैक्स, इमार इंपीरियल गार्डन, अदानी आॅयस्टर जैसे अनेक सोसाइटियों में योग दिवस पर लोगों ने योग किया। इसमें महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने प्राणायाम, ध्यान और विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को नियमित योग करने के लाभों के बारे में जानकारी दी।