गुरुग्राम के बादशाहपुर के सेक्टर-55 स्थित पार्थ अपार्टमेंट्स के निवासी पिछले चार वर्षों से एक ऐसी समस्या से जूझ रहे हैं, जिसने उनके घरों की चौखट पर ही प्रदूषण और बदबू का अंबार लगा दिया है। गोल्फ कोर्स रोड से सटी एक खाली जमीन आज कूड़ा और कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट की डंपिंग साइट में तब्दील हो चुकी है।