फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कंपनी प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश

नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी और टैक्सी कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन और रिकॉर्ड रखेंगे। शुक्रवार को कंपनी प्रतिनिधियों के साथ पुलिस उपायुक्त कार्यालय में मीटिंग की गई है। बैठक में कंपनियों को निर्देश दिया है कि सभी डिलीवरी पार्टनर्स और चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। कोई भी कर्मचारी बिना वेरिफिकेशन के कार्य पर नहीं करेगा। कंपनी अपने कर्मियों के अपडेट रिकॉर्ड पुलिस विभाग को देगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैब कंपनियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें