गुरुग्राम के सदर बाजार में पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाने के कारण यहां आने वाले खरीदारों को परेशानी हो रही है। सदर बाजार की सड़क पर जाम लगाने के कारण पैदल चल रहे लोगों को रास्ता नहीं मिल रहा है। वहीं, सड़क की दोनों ओर रेहड़ी-पटरी वालों ने दुकानें लगाई हुई हैं। बाजार में भीड़ को देखते हुए नगर निगम गुरुग्राम की टीमों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे पैदल चलने वालों को रास्ता नहीं मिल पा रहा।