फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेसर में सफाई जांच से बढ़ा विवाद, एजेंसी और निगम आमने-सामने

नगर निगम मानेसर की मेयर डॉ. इंद्रजीत कौर यादव रविवार को संयुक्त आयुक्त और कुछ पार्षदों के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जांच करने पहुंचीं। जांच के दौरान कई गड़बड़ियां सामने आई। कुछ वाहनों और कर्मचारियों से जुड़े जरूरी कागजात पूरे नहीं मिले, जिस पर पार्षदों ने सवाल उठाए। इसी दौरान निजी सफाई एजेंसी के प्रतिनिधि गौरव जोशी और पार्षदों के बीच बहस शुरू हो गई। पार्षदों का आरोप है कि सवाल पूछने पर एजेंसी प्रतिनिधि ने बदसलूकी की और तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया। इससे मौके पर माहौल गरमा गया और पार्षदों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति लगातार बिगड़ती देख मेयर ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें