फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम का ट्रैफिक: कई बार 10 मिनट का सफर एक घंटे में होता है पूरा, दिल्ली बॉर्डर तक रोजाना फंस रहे वाहन

साइबर सिटी में कई हिस्सों में बने बॉटल नेक यानी संकरी सड़कें होने के कारण लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। खासतौर पर राजीव चौक, सुभाष चौक, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक और दिल्ली बॉर्डर के पास सड़कें संकरी होने के कारण हर रोज लंबा जाम लग रहा है। सुबह और शाम के समय स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो जाती है। कई बार लोगों को 10 से 15 मिनट का रास्ता तय करने में एक घंटे तक लग जाता है। शहर में सबसे ज्यादा परेशानी राजीव चौक पर देखने को मिल रही है। यहां दिल्ली-जयपुर हाईवे, सोहना रोड और पुरानी शहर की तरफ से आने वाला ट्रैफिक एक साथ पहुंचता है। सड़क की चौड़ाई कम होने और वाहनों के दबाव अधिक होने से यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। फ्लाईओवर और सर्विस रोड होने के बावजूद भी नीचे का ट्रैफिक पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। इसी तरह सुभाष चौक पर भी सोहना रोड, साउथ सिटी, सेक्टर-47 और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यहां सड़क संकरी होने और कट ज्यादा होने के कारण वाहन धीमी गति से निकलते हैं। बारिश के दिनों में यहां के हालात और भी खराब हो जाते हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिलासपुर चौक भी लंबे समय से जाम का बड़ा कारण बना हुआ है। यहां से मानेसर, पटौदी, रेवाड़ी और राजस्थान की ओर जाने वाले भारी वाहन गुजरते हैं। सड़क के संकरे हिस्से और अव्यवस्थित कटों के कारण यहां अक्सर कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। दिल्ली बॉर्डर के पास सिरहौल और कापसहेड़ा की ओर जाने वाले रास्तों पर भी सड़कें कई जगह संकरी है। यहां हरियाणा और दिल्ली के बीच हजारों वाहन रोजाना आवाजाही करते हैं। ऑफिस टाइम में यहां की स्थिति बेहद खराब रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें