गुरुग्राम शहर में एक बार फिर हवा का रुख बिगड़ने लगा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया था, लेकिन यह राहत ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार शनिवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 300 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर का एक्यूआई 296 रहा। सीपीसीबी के अनुसार खराब श्रेणी में पहुंच गई है।