मौसम में हुए बदलाव का असर गुरुग्राम स्थित सुल्तानपुर झील में देखने को मिला। अवकाश का दिन होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक परिवार के साथ पहुंचे और धूप का आनंद लिया। सुल्तानपुर झील में 35 हजार से अधिक पक्षी मौजूद हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।