फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: अपराधी विनय और संजू की अवैध प्रॉपर्टी पर चला प्रशासन का पीला पंजा, टीम शेड डालकर किया था अवैध कब्जा

सेक्टर-63ए में नगर निगम गुरुग्राम की दो कनाल जमीन पर टीम शेड डालकर व दुकान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को पीले पंजा चला। कादरपुर गांव निवासी अपराधी विनय और संजू ने यहां पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ था। वे दोनों आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। सेक्टर-65 थाने की पुलिस द्वारा एकत्रित की गई जानकारियों में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने सेक्टर-63ए स्थित नगर निगम गुुरुग्राम की करीब दो कनाल सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके टीन शेड डालकर दुकान बना रखी थीं। इससे उन दोनों को अनुचित लाभ प्राप्त हो रहा था। नगर निगम से अधिकारी आरके मोंगिया (एसडीओ), सेक्टर-65 थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर रामबीर पुलिस टीम सहित मौके पर मौजूद रहे। आरोपी विनय के खिलाफ गुरुग्राम के भोंडसी थाना, सेक्टर-50 थाना, सेक्टर-65 थाना, सेक्टर-56 थाना में 10 मामले दर्ज हैं। जबकि आरोपी संजू के खिलाफ बादशाहपुर थाना, भोंडसी थाना, बिलासपुर थाना, सेक्टर-65 थाना, सेक्टर-56 थाना, शिवाजी नगर थाना में कुल 14 मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों की लड़ाई-झगड़ा, लोगों में भय उत्पन्न करने, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराधों में लगातार इसकी संलिप्तता रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों व अनैतिक तरीके से अर्जित की गई प्रॉपर्टी व अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा जिले के अपराधियों की सूची बनाकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें