गुरुग्राम। आपराधिक कार्य करके अवैध व अनैतिक तरीके से संपत्ति अर्जित करके निर्माण करने वाले अपराधियों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कुख्यात व आदतन अपराधी रजत द्वारा पीडब्ल्यूडी विभाग कर जमीन पर कब्जा करके बनाए गए ढाबा को तोड़ा। अवैध रूप से बनाए इस ढाबा से रजत को आमदनी हो रही थी, जिसे वह आपराधिक कार्यों में प्रयोग करता था।