गुरुग्राम में जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने प्लॉटेड आवासीय कॉलोनी सुशांत लोक-2 सेक्टर-55 में रिहायशी मकानों में बिना अनुमति के चल रही व्यावसायिक गतिविधियां पर 25 मकान समेत कुल 49 सीलिंग की। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि मई में प्लॉटेड आवासीय कॉलोनी सुशांत लोक-2 सेक्टर-55 में पाए गए उल्लंघनों के अनुपालन में सीलिंग अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान विभिन्न मंजिलों, बेसमेंट और स्टिल्ट फ्लोर पर 25 संपत्तियों को सील किया गया है। प्रवर्तन दल की ओर से इन 25 इमारतों में कुल 49 सीलिंग की गई हैं। इन मकानों पर डेंटल क्लिनिक, पीजी, गेस्ट हाउस, आईवीएफ सेंटर, येल कंपनी, मेडिकल लैब, प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय, होम्योपैथी क्लिनिक, आईएफबी सर्विस सेंटर, युमा लियोक बैटरी स्टोर व डॉग/पेट क्लिनिक आदि शामिल है। अमित ने बताया कि अगले सप्ताह में भी जारी रहेगा और 45 इमारतों को सील किया जाएगा।