साइबर सिटी में हाई-राइज इमारतों में आग के बीच फंसे लोगों को बचाने में फायर कर्मियों के पास संसाधन उपलब्ध होंगे। हरियाणा के फायर विभाग द्वारा बेड़े में 104 मीटर ऊंचे प्लेटफार्म की फायर ब्रिगेड गाड़ियां शामिल की जाएंगी। प्रदेश में सभी फायर कर्मियों के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुग्राम के मानेसर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में फायर सेफ्टी विभाग का 17वां प्रशिक्षण कार्यक्रम है।