फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सरकारी जमीन पर बनी 100 अवैध झुग्गियों को किया गया ध्वस्त

पुलिस की तरफ से अपराधियों की कमर तोड़ने का चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सरकारी जमीन पर बनी 100 अवैध झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। बृहस्पतिवार को सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में अल्पाइन स्कूल के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाई गई झुग्गियों को हटाया गया। इन झुग्गियों में मादक पदार्थ खरीदने और बेचने का काम किया जाता था। पुलिस ने इसी झुग्गियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के जिला बलिया के पहाड़पुर निवासी महेंद्र को मादक पदार्थ को बेचने के मामले में गिरफ्तार भी किया था। बृहस्पतिवार को डीटीपी अधिकारी आरएस भाट, निरीक्षक परवीन मालिक (इंचार्ज एएनसी सेल) एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अवैध झुग्गियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि झुग्गियों को हटाते हुए वहां पर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा से वहां पर झुग्गी न बनाएं और किसी अन्य सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास न करें। किसी भी गैर कानूनी कार्य में शामिल न हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें